1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गजब: भाजपा विधायक के बेटे की फीस के नाम पर मांगी रकम, खुद विधायक भी हैरान

Highlights -विधायक के बेटे की फीस जमा करने के नाम पर मांगी रकम -संज्ञान में आते ही विधायक ने एसएसपी से की शिकायत -भाजपा विधायक ने लोगों को ऐसी कॉल से किया आगाह -विधायक के मुताबिक इस तरह की कोई कॉल को गंभीरता से न लें

less than 1 minute read
Google source verification
bjp_mla_ritesh.jpg

मुरादाबाद: भाजपा के शहर विधायक रितेश गुप्ता के नाम से लोगों से धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें एक शख्स द्वारा विधायक के बेटे की फीस के नाम पर कॉल कर रूपए जमा कराने को कहा। जैसे ही जानकारी शहर विधायक को हुई उन्होंने फौरन ही इस फेक बताते हुए एसएसपी अमित पाठक से शिकायत की। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और रूपए मांगने वाले की तलाश शुरू कर दी है।

Ghaziabad: लॉकडाउन में झगड़े की सूचना पर पहुंचे दरोगा को महिलाओं ने पीट दिया

इतने रूपए जमा कराने को कहा
शहर विधायक रितेश गुप्ता ने बताया कि उनके बेटे की फीस के नाम पर बैंक में 26663 रूपए जमा कराने के लिए कॉल किया गया। जैसे ही मुझे इस बात की जानकारी हुई तो संज्ञान लेकर पुलिस में शिकायत करवाई गयी है। कोई मेरे नाम का दुरपयोग कर रहा है। मैंने ये मेरे परिवार ने किसी भी तरह से इस सम्बन्ध में कोई बात नहीं की है। उन्होंने सभी शहरवासियों से भी अपील की कि अगर मेरे नाम से कोई फोन पर या किसी भी तरह से पैसे मांगे तो तुरंत सूचना दी जाए।

कोरोना के चलते मौसम में हुआ बदलाव तो आम ने खोई अपनी मिठास, जानिए कैसे

हर कोई हैरान
यहां बता दें कि शहर में किसी जनप्रतिनिधि के नाम से इस तरह रूपए मांगने का ये पहला मामला है। फिलाहल इस घटना के बाद विधायक और उनके समर्थक भी हैरान हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Story Loader