उलेमा कारी इन्तजार के मुताबिक मदरसों से निकलने वाले छात्र इस्लामिक पढ़ाई करने के बाद देश की सेवा करने के लिए बड़े-बड़े ओहदों को पाने के लिए उसकी तैयारी में जुट जाते हैं,और उसी का नतीजा है कि आज दुनिया भर में भारत के मदरसों से निकलने वाले नौजवानों ने बड़े बड़े ओहदे पाकर भारत का नाम विश्व भर में रोशन किया है। और अपने पहनावे को नहीं बदला है। उलमाओं का कहना है। हम इसका विरोध करते हैं। हम इस पहनावे को नहीं अपनायेंगें। कुर्ता पाजामा हमारे देश की संस्कृति है। देश के प्रधानमंत्री से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इसी पहनावे को अपनाते हैं। मौलाना मोनिस का कहना है की सरकार मदरसों के बच्चों की ड्रेस बदलने से पहले शिक्षा पर ध्यान दे। बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने पर जोर दे और शिक्षा सुधार करे।