27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शुभारंभ के मौके पर योगी के मंत्री ने किया बड़ा दावा

योगी सरकार के मंत्री बलदेब ओलख बोले देश के 50 करोड़ परिवार इस योजना का उठाएंगे लाभ
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 24 Sep 2018, 5:58 PM IST

Pm modi

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शुभारंभ के मौके पर योगी के मंत्री ने किया बड़ा दावा

रामपुर. राष्ट्रीय स्तर पर आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शुभारंभ के अवसर पर शहर के रंगोली मंडप में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने अपने संबोधन में कहा कि यह योजना आम जनता के जीवन स्तर में सुधार के लिए सबसे बड़ी योजना है, इसके तहत पूरे देश के 10.74 करोड़ परिवारों के लगभग 50 करोड़ लोग इसका लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान एक घंटे तक राजयमंत्री बलदेव ओलख समेत प्रोग्राम में शामिल होने आए सभी लोगों ने प्रधानमंत्री का सवा घंटे तक लाइव भाषण सुना।

यह भी पढ़ेंः मुलायम सिंह यादव के बाद शिवपाल को अब इस पार्टी ने दिया बड़ा झटका

इस मौके पर मंत्री ओलख ने कहा कि इस योजना में प्रतिवर्ष प्रति परिवार ₹5 लाख तक के निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना की सबसे खास बात यह है कि अब कोई गरीब व्यक्ति बेहतर इलाज से वंचित नहीं रह पाएगा। सरकार द्वारा लगातार आम जनता के कल्याण एवं सर्वांगीण विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है,जिनका प्रमुख उद्देश्य यह है कि समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी समस्त मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- शाहरुख ने राष्ट्रध्वज को बनाया घर का पर्दा तो पुलिस ने गिरफ्तारकर भेजा जेल

प्रदेश सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल ने अपने संबोधन में कहा कि देश के वे गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोग, जिन्हें दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए कठोर परिश्रम करना होता है, उनके लिए यह प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सर्वाधिक महत्वपूर्ण सिद्ध होगा । इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर चलाए गए अभियान ने जनसामान्य के जीवन में अनेक सकारात्मक परिवर्तन किए हैं| ऐसे क्षेत्र जहां पिछले वर्षों में संक्रमित बीमारियों का प्रकोप होता था। वहां साफ-सफाई की वजह से संक्रमित बीमारियों को फैलने से रोकने में कामयाबी मिली है|गंदगी का छोटा सा कण भी अनेक प्रकार की गंभीर बीमारियों का जड़ होता है। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान ने आमजन को गंदगी से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है| इस मौके पर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह योजना क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी तथा प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधा एवं इलाज के लिए सुरक्षा प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभायेगी। आम जनता को अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही आर्थिक समस्याओं का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- अनुशासन भंग करने पर संघ ने अपने पदाधिकारी को भी नहीं बख्शा, कर दिया ये काम

भाजपा के जिलाध्यक्ष शमोहन लाल सैनी ने कहा कि भारत का प्राचीन काल से ही गौरवशाली इतिहास रहा है । वर्तमान सरकार सबका साथ-सबका विकास की नीति पर कार्य कर रही है तथा बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक जरूरतमंद तक मूलभूत सुविधाएं पहुचाने के लिए संकल्पबद्ध है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के द्वारा रांची से प्रारंभ की गई इस योजना के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। इस योजना के तहत जनपद के लाभार्थी बुद्धसेन, उदयपाल, खिलेंद्र सिंह, छेदा लाल, जावादेई, नेकराम, सुरेश, सईद मियां, सलीमा बी, हामिद नूर, इरफान अली, अनूप सहित 11 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी गण, जनप्रतिनिधि गण एवं भारी संख्या में जन सामान्य उपस्थित रहे।