3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी आदित्यनाथ के इस मंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर बनने को लेकर कही ये बात, मची खलबली

योगी सरकार की इन योजनाओं का किया बखान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 25 Jun 2018, 9:06 PM IST

रामपुर। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्यामलाल एडवोकेट के यहां पहुंचे। जलपान के बाद वहां से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान पत्रिका संवाददाता ने उनसे उत्तर प्रदेश की सरकार के एक साल के कार्यकाल के बारे में बातचीत की। जिसका उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। पेश हैं चेतन चौहान से की गई बातचीत के महत्पूर्ण अंश।

यह भी पढ़ें-IRCTC: रेल टिकट पर किस-किस को मिलती है 25 से लेकर 100 प्रतिशत तक की छूट, जानें ये नियम

सवाल-पहला सवाल था कि आपकी सरकार में युवाओं को रोजगार देने की बात पार्टी नेताओं ने कही थी, लेकिन खासतौर से उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं का मानना है कि उन्हें नौकरियां नहीं मिलीं।

जवाब-कौशल विकास योजना से 6 लाख बेरोजगार युवकों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। चार लाख युवाओं को ट्रेनिंग दे चुके हैं। अभी तक दो लाख युवाओं को रोजगार हमारी प्रदेश की सरकार ने दिया है। यह अकेले मेरे विभाग में हुआ है, जबकि बाकी के विभागों में जो पद रिक्त हैं, वे जल्द भरे जाएंगे। डेढ़ लाख नौकरियां पुलिस विभाग में हैं, जिनकी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। साथ ही लिखित परीक्षा भी संपन्न हो चुकी है।

सवाल-सपा नेता आजम खान ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को रामपुर से चुनाव लड़ाने के लिए आमंत्रित किया है। आपके पास कौन सा चेहरा है?

जवाब-आज़म साहब तीन साल घर में पड़े-पड़े क्या करेंगे, उन्हें खुद अपने ज़िले से चुनाव लड़ना चाहिए। भाजपा के पास बहुत चेहरे हैं, समय आने पर उन्हें आपके सामने लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें-युवक करता रहा अश्लील बातें और रिकॉर्ड करती रही महिला दारोगा, फिर अचानक...

यह भी पढ़ें-कबाड़ी की दुकान में जबर्दस्त विस्फोट से 4 की मौत, 3 लोग गंभीर घायल, लोगों में दहशत

सवाल-जिले में भाजपा इकाई में बड़ी गुटबाजी है, जिसको लेकर भाजपा को बीते विधानसभा, ज़िला पंचायत और लोकसभा चुनावों में बहुत नुकसान हुआ है। यह नुकसान दूर करने के लिए कोई कदम उठाए जाएंगे?

जवाब-घर में जब चार बर्तन होतें हैं तो वह अक्सर खटकते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में अच्छे नतीजे आएंगे। विपक्ष ने महागठबंधन करके अपनी हार मान ली है। उन्होंने 1993 में भी महागठबंधन बनाया था।

सवाल-भाजपा नेताओं ने कहा था कि सरकार बनने के बाद यहां उद्याोग धंधे लगेंगे, लेकिन क्या यहां उद्योग धंधे लगे? नहीं तो क्यों ?

जवाब-सरकार सब कुछ करने में सक्षम है। सरकार में दम है। हमारी सरकार में चीनी मिलों को लगवाने के लिए काम शुरू कर दिया है। पिछली सरकारों ने उत्तरप्रदेश की तमाम चीनी मिलों को बेचने का काम शुरू करा दिया था। हमारी सरकार ने चीनी मिलें बिकने से बचाई। साथ ही 4 नई मिलें लगवाने का काम उत्तर प्रदेश में अभी चल रहा है।

सवाल-अयोध्या विवादित जमीन पर मन्दिर कब बनेगा?
जवाब-देश की सबसे बड़ी अदालत में यह मामला चल रहा है। ऐसा मेरा मानना है कि वहां पर पिछले 50 सालों से कभी नमाज नहीं पढ़ी गई है। लेकिन वहां आज भी सैकड़ों नहीं लाखों लोगों की आस्था वहां से जुड़ी है कि वहां मंदिर था है और भव्य मंदिर बनेगा।