UP Weather Alert Today: मुरादाबाद के मूंढापांडे क्षेत्र के कई गांवों के कटने का खतरा देखते हुए बाढ़ खंड की टीम लगी हुई है। जरा सी चूक होने पर हरपालपुर और जैतपुर बिसाहट गांवों में बड़ा नुकसान हो सकता है। इसी तरह कुंदरकी के जैतवाड़ा और इसके आसपास के गांवों को बाढ़ के पानी ने घेर लिया है।
UP Weather Alert: बता दें कि पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण रामगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने लगा है। शुक्रवार की सुबह 190.66 मीटर पर जल बह रहा था जबकि खतरे का निशान 190.60 मीटर है। शाम को पानी एक सेंटीमीटर कम हो गया लेकिन, खतरे के निशान से ऊपर की जल बहता रहा। रामगंगा में उफान आने से कई गांवों में कटान शुरू हो गया है।
200 से अधिक गांवों में पानी ही पानी
मूंढापांडे क्षेत्र के कई गांवों के कटने का खतरा देखते हुए बाढ़ खंड की टीम लगी हुई है। जरा सी चूक होने पर हरपालपुर और जैतपुर बिसाहट गांवों में बड़ा नुकसान हो सकता है। इसी तरह कुंदरकी के जैतवाड़ा और इसके आसपास के गांवों को बाढ़ के पानी ने घेर लिया है। खो बैराज से रामगंगा नदी में लगातार पानी आ रहा है। कालागढ़ डैम से भी पानी छोड़ा जा रहा है। 200 से अधिक गांवों के खेतों में पानी ही पानी है।
प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
रामगंगा नदी उफान पर है। इससे जुड़ी नदी ढेला में भी पानी बहुत है। प्रशासन और बाढ़ खंड की टीम लगातार बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों पर तैनात स्टाफ को अलर्ट कर दिया है। पल-पल की जानकारी कंट्रोल रूम को दी जा रही है। कोसी नदी में पानी बढ़ने का असर खादर क्षेत्र के अलावा मूंढापांडे के कई गांवों पर पड़ रहा है।
कोसी के बाढ़ का पानी आने से ही जैतपुर बिसाहट, हरपालनगर गांव में कटान शुरू हो गया है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बाढ़ का पानी आने से गोविंदपुर गांव की पुलिया टूट गयी है। इसके कारण पंडित नगला के बीच से होकर सैफनी (रामपुर) की तरफ जाने वाला मार्ग बंद है। लकड़ी का अस्थायी पुल बनाकर ग्रामीणों ने आने-जाने का इंतजाम कर रखा है।
रामगंगा किनारे बसी अवैध कालोनियों में रहने वाले लोगों के लिए बढ़ता हुआ पानी खतरे की घंटी बना हुआ है। पानी घरों में घुसने से डर से लोग रात को जाग रहे हैं। सहायक अभियंता बाढ़ खंड सुभाष चंद्र ने बताया कि शुक्रवार को सुबह से ही रामगंगा नदी खतरे से निशान से ऊपर बह रही है।
शाम को एक सेंटीमीटर पानी घटा है। रात को पानी के हालत देखकर ही पता लगेगा आगे क्या स्थिति रहेगी। नदी का नाम स्थान खतरे का निशान वर्तमान जल स्तर रामगंगा कटघर पुल 190.60 मीटर 190.65 मीटर रामगंगा कालागढ़ 365.300 मीटर 357.96 मीटर गागन मुरादाबाद 192.00 मीटर 189.10 मीटर।