
UP Weather Update: सुबह और शाम के वक्त लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं तापमान की बात करे तो बरेली जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान 27.0 ℃ दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मेरठ में न्यूनतम तापमान 13.5 ℃ रहा है। जबकि अधिकतम 27.1 ℃ रिकार्ड किया गया है।
मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि अगले दो-तीन दिन में 2-3℃ तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। बाकी मौसम में कोई बदलाव नहीं होने वाला है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात के समय ठंडक बढ़ सकती है।
तापमान में होगी गिरावट
यूपी के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को करीब डेढ़ डिग्री तक तापमान में गिरावट देखने को मिली है। जबकि सोमवार को भी एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आने वाले मंगलवार तक न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।
आज ऐसा रहेगा तापमान
लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
Published on:
13 Nov 2023 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
