16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather Today: बारिश के बाद यूपी में दिखा कड़ाके की ठंड का असर, घने कोहरे की चेतावनी

UP Weather Today: बारिश के बाद यूपी में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है।

less than 1 minute read
Google source verification
UP Weather Today and After rain severe cold was visible in UP

UP Weather Today: बारिश के बाद यूपी में दिखा कड़ाके की ठंड का असर..

UP Weather Today: यूपी के कई जिलों में अच्छी तो कहीं हल्की बारिश हुई। कई जिलों में बूंदाबांदी ही हुई। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को हल्की बदली रहेगी साथ ही सर्दी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है। जिससे आने वाले दिनों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बारिश से बढ़ी सर्दी

उधर, शनिवार को मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, संभल समेत कई जिलों में बारिश से मौसम और सर्द हो गया। बारिश की वजह से लोग घरों में कैद हो गए। जरूरत का सामान लेने की लिए ही लोग घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार अब विक्षोभ कमजोर पड़ गया। रविवार को मुरादाबाद मंडल और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग

मौसम समाचार