
UP Weather Forecast: अचानक बदलेगा यूपी के मौसम का मिजाज..
UP Weather Impact: उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। कभी तेज धूप तो कभी ठंडी हवाएं लोगों को असमंजस में डाल रही हैं। शनिवार को पूरे दिन 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल, बिजनौर समेत कई शहरों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.2 डिग्री और 1 डिग्री अधिक रहा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फरवरी के मध्य तक सर्दी का प्रभाव काफी कम हो जाएगा और गर्मी धीरे-धीरे दस्तक देने लगेगी। हालांकि, अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है। 15 फरवरी से 19 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
15 फरवरी: अधिकतम तापमान 29°C, न्यूनतम तापमान 13°C
16 फरवरी: अधिकतम तापमान 30°C, न्यूनतम तापमान 14°C
20 फरवरी (बारिश संभावित): अधिकतम तापमान 27°C, न्यूनतम तापमान 15°C
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण यह परिवर्तन देखने को मिल रहा है। ठंडी हवाएं उत्तर भारत की ओर आ रही हैं, जिससे फरवरी के मध्य तक हल्की ठंड बनी रहेगी। हालांकि, फरवरी के अंतिम सप्ताह से तापमान में तेज वृद्धि होने लगेगी और मार्च के पहले सप्ताह से गर्मी का अहसास बढ़ जाएगा।
मार्च में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और अप्रैल से गर्मी अपने चरम पर होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार गर्मी का प्रकोप जल्दी देखने को मिलेगा और अप्रैल-मई में भीषण गर्मी पड़ सकती है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पारा 45°C तक पहुंच सकता है।
Published on:
15 Feb 2025 06:57 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
