6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में कब से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी? जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

UP Weather: उत्तर प्रदेश में आज तापमान गिरेगा खास तौर पर न्यूनतम तापमान कई जिलों में 12 डिग्री सेल्सियस तक जाने का पूर्वानुमान है। जबकि कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
UP Weather Update News

UP Weather Update News: लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि रात का तापमान गिरेगा तो रात में ठंड बढ़ेगी। इसके अलावा कल से सुबह के वक्त भी कोहरा नजर आ सकता है। उन्होंने बताया कि यूपी में मौसम ड्राई बना रहेगा। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट देखने को मिलेगी।

तापमान में गिरावट लोगों को राहत
लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में इस साल भीषण गर्मी रही। ऐसे में न्यूनतम तापमान गिरने और ठंड के एहसास के साथ ही लोगों को काफी हद तक राहत मिली है। पिछले दिनों तक जहां पूरे यूपी में तेज धूप निकल रही थी। अब धूप भी हल्की हो गई है। साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगी हैं और अधिकतम न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से गर्मी का प्रकोप पूरी तरह से कम हो चुका है।

आज ऐसा रहेगा मौसम
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दिए गए ताजा अपडेट के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में हल्की धूप रहेगी। कहीं कहीं पर धूप आती जाती रहेगी। इसके अलावा अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।