मुरादाबाद

UP Weather Update: यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, कंपकंपी बढ़ाएगी ठंड

UP Weather: यूपी में दिन और रात के समय ठंड और कोहरा देखने को मिल रहा है। राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में शाम से ही ठंड का असर दिखने लगा है।

less than 1 minute read

UP Weather Update: यूपी में गुलाबी ठंड की दस्तक हो गई है। न्यूनतम तापमान 15.8 पहुंच गया है। गुलाबी ठंड ने रात के सन्नाटे में चुपके से दस्तक दे दी है। रात के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार फिलहाल अगले दो दिन किसी बदलाव के संकेत नहीं मिल रहे हैं। न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आगे जारी रहेगी।

लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आज यानी शुकवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से लेकर 17 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा।

यूपी में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड?
ठंड को लेकर लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से मिले अपडेट के अनुसार नवंबर में मौसम मे कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। यानी नवंबर में मौसम समान्य रहने वाला है। सुबह, शाम और रात को ठंड रहेगी। जबकि दिन में सूर्य की तपिस लोगों को परेशान करेगी। हालांकि ये महीना अक्टूबर से ज्यादा ठंडा रहेगा। लखनऊ मौसम केंद्र के ताजा अपडेट के अनुसार आज उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में हल्की धूप रहेगी। कहीं कहीं पर धूप आती जाती रहेगी। इसके अलावा अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

Published on:
09 Nov 2023 10:13 am
Also Read
View All

अगली खबर