Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Rain: यूपी में गलन, ठिठुरन और घने कोहरे का अलर्ट, बारिश के भी आसार

UP Rain Weather: यूपी के कई जिलों में गलन और कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, संभल समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

less than 1 minute read
Google source verification
uttar-pradesh-rain-weather-update-10-january-rainfall-in-these-districts-cold-alert-weather-forecast

UP Weather: यूपी में गलन, ठिठुरन और घने कोहरे का अलर्ट..

UP Rain, Weather Update 10 January: शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण ठंड और घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। सुबह और शाम के समय छिछले से मध्यम कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

ठंड और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित

यूपी के अधिकांश जिलों में ठंड और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान के लिहाज से इटावा और आगरा सबसे ठंडे रहे। यहां का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में भीषण ठंड और घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

ये जिले कोहरे की चपेट में

यूपी के मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, संभल समेत कई जिले कड़ाके की ठंड और कोहरे की चपेट में है। प्रदेश में दिन और रात के समय भीषण ठंड हो रही है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग की ओर से काफी दिनों से कई जिलों में कोल्ड डे भी जारी किया जा रहा है। 10 जनवरी को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर दिन में ठंड से भीषण ठंड होने की संभावना जताई गई है। साथ ही घना कोहरा छाने के भी आसार जताए गए हैं।

कल 10 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो रहा है। इसके असर से यूपी के कई जिलों में अगले दो-तीन दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। 10 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश हो सकती है। कोहरा भी छाया रहेगा। 11 जनवरी को बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। शीतलहर के साथ कोहरा भी छाया रहेगा। दिनभर सर्द हवा चलेगी।


बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग

मौसम समाचार