
UP Weather Update News: यह गिरावट अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में होगी। इसके अलावा सुबह शाम और रात को घना कोहरा छाएगा और दिन में हल्की धूप निकली रहेगी।
छाएगा घना कोहरा
लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान सर्दी बढ़ने का पूर्वानुमान है। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाएगा जिससे लोगों को सुबह के समय सफर करने में दिक्कत होगी। फिलहाल लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार सुबह रात और शाम को घना कोहरा देखा जाएगा। प्रदेश भर में यही हाल रहेगा।
ये जिले रहेंगे सबसे ठंडे
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा कि यूपी में रविवार को मेरठ में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरनगर में 7 डिग्री सेल्सियस, बरेली में 6 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 7 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर और वाराणसी में 10 डिग्री सेल्सियस और कानपुर में 8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहेगा। जबकि राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा जो जिले तराई क्षेत्र में है वहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे जाने का पूर्वानुमान है।
बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
नोएडा और गाजियाबाद का मौसम
आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
Published on:
24 Dec 2023 08:38 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
