26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Railway News: बरसाती आफत से रेलवे ट्रैक डूबे, वंदे भारत समेत कई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, यात्री परेशान

Moradabad Railway News: मुरादाबाद मंडल में भारी बारिश से रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया, जिससे वंदे भारत और राज्यरानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों लेट हो गईं और यात्री परेशान रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 5 Aug 2025, 6:25 PM IST

vande bharat rajyarani express delays moradabad railway tracks waterlogging

Railway News: बरसाती आफत से रेलवे ट्रैक डूबे | Image Source - Social Media

Vande Bharat Rajyarani Express Delays: यूपी के मुरादाबाद मंडल में हो रही लगातार मूसलधार बारिश का असर अब रेलवे सेवाओं पर भी साफ दिखने लगा है। तेज बारिश ने जहां शहर की सड़कों को जलमग्न कर दिया है, वहीं रेलवे ट्रैक भी पानी-पानी हो गए हैं। नजीबाबाद, बरेली और मुरादाबाद सहित कई स्टेशनों पर पटरियों पर पानी भरने से ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो रही है। नतीजतन, यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है और कई ट्रेनें घंटों की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस को नजीबाबाद से पहले रोकना पड़ा

मंगलवार को लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22545) को नजीबाबाद से पहले करीब 1 घंटा 36 मिनट तक रोकना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, नजीबाबाद स्टेशन पर पानी भरने से ट्रेन का संचालन संभव नहीं था। देरी के चलते ट्रेन के यात्री बार-बार शिकायत दर्ज कराने लगे। इस रुकावट का असर वापसी वाली 22546 देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस पर भी पड़ा, जिसे 1 घंटा 5 मिनट देरी से चलाया गया।

राज्यरानी एक्सप्रेस की रफ्तार भी थमी

इसी तरह, राज्यरानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22454) की स्थिति भी खराब रही। सोमवार को यह ट्रेन लखनऊ से 7 घंटा 55 मिनट रिशेड्यूल की गई थी और बरेली जंक्शन पर 9 घंटा 18 मिनट तथा मुरादाबाद पर 9 घंटा 24 मिनट की देरी से पहुंची थी। इस भारी देरी का असर मंगलवार को भी दिखा, जब ट्रेन को मेरठ से 5 घंटा 14 मिनट देरी से रवाना करना पड़ा। दिनभर के संचालन में यह ट्रेन मुरादाबाद और बरेली जंक्शन पर औसतन 5 घंटे लेट रही।

ट्रैक पर पानी हटाने में जुटा रेलवे प्रशासन

रेलवे प्रशासन का कहना है कि ट्रैक पर पानी भरने की समस्या को दूर करने के लिए पंपिंग और ड्रेनेज की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक मुरादाबाद मंडल में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे यात्रियों को और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।