12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

विनोद गुंबर को मुरादाबाद से कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान, हाजी जुनैद कुरैशी बने महानगर अध्यक्ष

Vinod Gumbar Congress Moradabad: कांग्रेस पार्टी ने देर रात जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। कांग्रेस ने मुरादाबाद से विनोद गुंबर (Vinod Gumbar) को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। जबकि जुनैद कुरैशी को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

2 min read
Google source verification
Vinod Gumbar Congress District President from Moradabad

विनोद गुंबर को मुरादाबाद से कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान

Vinod Gumbar Congress District President from Moradabad: मुरादाबाद कांग्रेस में जिला और महानगर अध्यक्षों में बदलाव की प्रक्रिया पिछले तीन महीने से चल रही थी। जिसमे दो बार यहां व एक बार लखनऊ में दावेदारों से साक्षात्कार भी दिल्ली के नेताओं ने लिया था। मौजूदा जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद जहां अपने रिन्यूवल की कोशिशों में पूरे जोर शोर से लगे हुए थे तो वहीं महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा अपनी पदोन्नति की जुगत में जुटे थे। इसके अलावा कई अन्य नेताओं ने भी अपने नेताओं के सहारे अध्यक्ष पद के लिये प्रयास किये थे। लेकिन, बाजी उन्हीं के हाथ लगी।

कई राजनीतिक मुकदमे भी दर्ज

विनोद गुंबर (Vinod Gumbar) पहले भी 17 महीने जिले की कमान सफलतापूर्वक चला चुके हैं। इस अवधि में उन्होंने जिले में पार्टी संगठन को मजबूती से खड़ा भी किया था। साथ ही डेढ़ दर्जन राजनीतिक मुकदमे भी उन पर लगे। इसी का इनाम उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष क रूप में मिला है।

बधाई देने वालों का लगा तांता

महानगर अध्यक्ष पर इम्पोर्टेड अध्यक्ष के रूप में नए चेहरे की ताजपोशी ने पुराने दिग्गजो में हलचल पैदा कर दी है। बहरहाल बुधबाजार क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस ने आमने-सामने अपने-अपने अध्यक्ष मनोनीत कर सियासत को दिलचस्प तो बना ही दिया है। गुरुवार को जैसे ही जिला और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी हुई तो विनोद गुंबर (Vinod Gumbar) और हाजी जुनैद को बधाई देने वालों का तांता उनके आवास पर लग गया।

यह भी पढ़ें:बॉयफ्रेंड के घर के बाहर प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा, परिवार के साथ धरने पर बैठ किया ये काम

विनोद गुंबर (Vinod Gumbar) ने समाजवादी पार्टी से की शुरुआत

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने दूसरी बार विनोद गुंबर को जिलाध्यक्ष बनाया है। वहीं पूर्व विधायक इकराम कुरैशी के बेटे जुनैद कुरैशी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। बुध बाजार कोठीवाल नगर गीता ज्ञान मंदिर निवासी विनोद गुंबर (Vinod Gumbar) ने समाजवादी पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने बड़े भाई को 1999 में पार्षद का चुनाव जीतने में मदद की। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से नजदीकी के कारण उनको 2002 सपा का महानगर अध्यक्ष बनाया गया।


बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग