12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरादाबाद में बारिश के कारण जल भराव की स्थिति, नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है। शहर के पॉश एरिया में भी सड़कों पर दो से ढाई फीट तक पानी भर गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

Moradabad News Today: मुरादाबाद में चंद घंटों की बारिश ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। शहर के हर गली मोहल्ले की नालियों से पानी बाहर आकर सड़कों पर फैल रहा है। लोगो को महामारी का डर सता रहा है लेकिन नगर निगम प्रशासन चैन की नींद सो रहा है। स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरे शहर को खोद दिया गया है। अब बारिश में वही खुदाई लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है।

स्मार्ट सिटी कहे जाने वाले महानगर मुरादाबाद में नगर निगम की तरफ से की गई व्यवस्थाओं को आज चार बूंद ने ही उजागर कर दिया। लाइनपार के मझोला से लेकर रामलीला मैदान, कपूर कंपनी, प्रकाश नगर और सूर्य नगर आदि स्थानों की सड़को पर पानी भर गया। जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में दिक्कत पैदा हुई तो वहीं अगर बात करें बुद्धि विहार क्षेत्र की जहां स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में इसको शामिल किया गया था। वहां पर भी सब तरफ पानी ही पानी नजर आया। हल्की बूंदाबांदी से पूरा शहर जलमगन हो गया। नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम की पोल पूरी तरह खुल गई।

बारिश के कारण ढाई फीट तक पानी भर गया। कुछ इलाकों में तो लोग घर से बाहर निकले के लिए नावों का सहारा ले रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग