10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather: हो जाएं अलर्ट, यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, चार दिन तक होगी रिमझिम बारिश

UP Weather Alert: यूपी में मौसम के तेजी से बदलने की संभावना है। ऐसे में IMD ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

2 min read
Google source verification
Weather is changing rapidly in UP there will be drizzle for four days

UP Weather: हो जाएं अलर्ट, यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, चार दिन तक होगी रिमझिम बारिश

UP Weather Update Today: कानपुर लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार की सुबह उमस भरी भीषण गर्मी और तेज धूप से हुई है। वहीं कुछ जिलों में सुबह से बादल छाये हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले चार दिनों तक रिमझिम बारिश की संभावना जताई है। बारिश से लोगों को राहत मिलने की उम्‍मीद है। वहीं गुरुवार को तेज धूप के साथ बादलों की आवाजाही से राजधानी समेत आस पास के जिलों में दिनभर उमस रही। हालांकि कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई।

मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक छिटपुट बारिश के आसार जताए हैं। मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार शुक्रवार की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों की ओर सक्रिय हो रहा है। इसके चलते उत्तराखंड से सटे जिलों समेत तराई बेल्ट के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। बुंदेलखंड क्षेत्र और मध्य प्रदेश से सटे इलाकों में गरज और चमक के साथ तेज बारिश के आसार हैं।

इन जिलों में अलर्ट जारी
शुक्रवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में गरज के साथ वज्रपात के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत बिजली गिरने संबंधी चेतावनियों के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

इन जिलों के साथ शनिवार को जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि मौसम में दिनभर उमस रही और इसके चलते प्रदेश के कई जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान कानपुर में 37.3 डिग्री और हरदोई में 36.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़त दर्ज हुई। सबसे कम तापमान झांसी में 23.3 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही रह सकती है अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होगा।