
UP Weather Today: यूपी में ठिठुरन भरी सर्दी के बीच मौसम बिगड़ने के आसार..
UP Weather Today: दिसंबर आते ही ठंड बढ़ चुकी है। मुरादाबाद मंडल समेत यूपी में लोगों को ठंड परेशान करने लगी है, लेकिन अगले कुछ दिनों में हांड कंपाने वाली ठंड पड़ने वाली है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। दरअसल, पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है और इसकी वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ती जा रही है।
उत्तर-पश्चिमी तेज हवाओं ने उत्तर प्रदेश में रात की सर्दी बढ़ा दी है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पारा नीचे आने लगा है। ठिठुरन भरी सर्दी का दौर शुरू हो गया है। उधर, मुरादाबाद मंडल समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश में कल सोमवार (9 दिसम्बर) को बारिश (UP Rain) होने की संभावना है। इससे ठंड में इजाफा होगा। प्रदेश के अन्य जिलों में भी अगले एक-दो दिनों में सर्दी बढ़ने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।
संबंधित विषय:
Published on:
08 Dec 2024 06:13 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
