
UP Rains: बारिश से बदला यूपी के मौसम का मिजाज..
UP Rains Alert: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रुक-रुककर हुई बारिश और तेज हवा के चलते तापमान में गिरावट आ गई और ठंड बढ़ गई। ठंड से राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। शनिवार की सुबह आसमान में काले घने बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। साथ ही हवाओं के चलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। सुबह से लेकर शाम तक रुक-ककर बारिश होती रही।
मौसम विभाग ने यूपी के 22 जिलों में अगले तीन दिनों के लिए बारिश काअलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, शामली, बिजनौर, रामपुर, बरेली और झांसी में बारिश पड़ सकती है। इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
संबंधित विषय:
Updated on:
28 Dec 2024, 7:05 PM IST
Published on:
28 Dec 2024, 7:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.