26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather News: यूपी में मौसम ने ली करवट, रात में चलेगी शीत लहर, जानें अपने शहर का हाल

UP Weather: उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने जा रही है। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अब बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। अब ठंड बढ़ेगी। इसके साथ रात में शीत लहर का एहसास होने लगेगा।

2 min read
Google source verification
UP Weather Update

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूरे राज्‍य में आज यानि मंगलवार से ठंड बढ़ने जा रही है। इसके साथ यूपी में आज से हल्की शीत लहर भी दस्तक देगी। इस शीत लहर का लोगों को रात के वक्त एहसास होने लग जाएगा। यही नहीं अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

कोहरे का दिखेगा असर
वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। साथ ही बताया कि अब कोहरा भी बढ़ेगा। इसका रात और सुबह के वक्त ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अब बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। अब ठंड बढ़ेगी। तापमान में गिरावट होने का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जहां पिछले दिनों अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा था। तो वहीं अब 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस तक कई जिलों में जा सकता है।

ऐसा रहेगा आज आपके जिले का तापमान
लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से लेकर 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से लेकर 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

यह भी पढ़ें:गला काटकर महिला की हत्या से दहल उठा संभल, दिनदहाड़े हुई हत्या से पुलिस में मचा हड़कंप

इसके अलावा बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में अब लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। लोगों ने कंबल निकाल लिए हैं। सड़कों पर भी लोग स्वेटर और जैकेट में नजर आने लगे हैं। इसके अलावा मार्केट में भी सर्दी के कपड़े खरीदने वालों की तादाद बढ़ गई है।


बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग