23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rain Alert: यूपी में महाशिवरात्रि के बाद बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Rain Alert News: यूपी में मौसम फिर तेजी से बदलने वाला है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिक कुमार श्रीवास्तव ने बताया की फरवरी महीने की विदाई बारिश से होगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Weather will change after Mahashivratri in UP rain alert

Rain Alert: यूपी में महाशिवरात्रि के बाद बदलेगा मौसम..

Rain Alert Today: महाशिवरात्रि के बाद यूपी में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभों के चलते यूपी के विभिन्‍न जिलों के तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अब नए पश्चिमी विक्षोभ का इंतजार है। 27 से 28 के बीच बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है। फिलहाल उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

फरवरी के अंत में बारिश

फरवरी का महीना अब खत्म हो चला है। इसके साथ ही मार्च महीने की शुरुआत होने वाली है। मार्च महीने की शुरुआत से पहले यूपी में मौसम यूटर्न लेने वाला है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार मार्च महीने की शुरुआत यूपी में बारिश के बौछार के साथ होने की संभावना है।

कई जिलों में घटा अधिकतम तापमान

यूपी के कई जिलों में रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा तापमान वाराणसी में 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहपुर में 29.6, हमीरपुर में 29.2, कानपुर में 29.0, प्रयागराज में 29.0, बस्ती में 29.0, लखनऊ में 26.8, आगरा में 28.4, मेरठ में 25.8, गोरखपुर में 27.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें:वन विभाग की जमीन पर हो रहा था खनन, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, खनन माफियाओं में हड़कंप

सुबह-शाम के तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक 27, 28 फरवरी और एक मार्च को बारिश होने के आसार हैं। ज्यादातर जिलों में रविवार को सुबह-शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे ठंडक थोड़ी बढ़ी है। हालांकि, दिन में तेज धूप ने गर्मी का एहसास कराया।


बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग

मौसम समाचार