
UP Rain Alert Today
UP Rain Alert Today: यूपी में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। आईएमडी के मुताबिक, 8 मई की रात से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं। यह हवाएं कहीं-कहीं आंधी का रूप भी ले सकती हैं। हालांकि सोमवार से ही लखनऊ समेत कई इलाकों में बादलों की आवाजाही का सिलसिला शुरू हो गया है। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में 8 मई से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।
हालांकि अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ ही 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 7 और 8 मई को बारिश के साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटा से रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का अलर्ट है। इस तरह 7-10 मई तक बारिश होने की संभावना है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री रहा, जो सोमवार के मुकाबले ढाई डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उन्होंने बताया कि रविवार को बादलों की आवाजाही से गर्मी का अहसास कम हुआ। लखनऊ में मंगलवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं। इससे अधिक गर्मी महसूस होगी। इसके बाद 8 मई को बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बदलेगा। हालांकि, इससे तेज धूप, भीषण गर्मी और हीटवेव से यूपी के लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।
Published on:
07 May 2024 09:38 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
