17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी कैबिनेट गुरूवार को लेगी शपथ, इन नेताओं के नामों पर लगी मुहर !

-तवज्जो मिलना तय माना जा रहा है। -कुछ मंत्री भी बढ़ना तय हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
मोदी कैबिनेट

मोदी कैबिनेट

मुरादाबाद: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक बार फिर केंद्र में बनने जा रही है। जिसका शपथ ग्रहण 30 मई को होने जा रहा है। इस बार अभी तक मंत्रियों को लेकर भले ही कोई खुलासा नहीं हुआ हो, लेकिन लगातार दो बार सबसे अधिक सांसद देने वाले उत्तर प्रदेश को एक बार फिर तवज्जो मिलना तय माना जा रहा है। वेस्ट यूपी में सपा-बसपा गठबंधन के बाद भी भाजपा को जिताने वाले सांसदों का मंत्री पद मिलना तय माना जा रहा है।

बच्चों के बीच हुआ था विवाद, इसके बाद आमने-सामने आए दो पक्ष और दिखा खौफनाक मंजर, देखें वीडियो

इनका बनना तय

चूंकि इस बार कई बड़े नेता चुनाव नहीं लड़े लिहाजा कुछ मंत्री भी बढ़ना तय हैं। इसमें सबसे पहले नाम गाजियाबाद के सांसद जनरल वी के सिंह का आता है, ये मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री थे, लेकिन इस बार इनका कद बढ़ाया जा सकता है। इसके बाद बागपत सांसद डॉ सत्यपाल सिंह का भी नाम कैबिनेट में तय माना जा रहा है। उसके बाद मेरठ से लगातार तीन बार सांसद बने और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र अग्रवाल का भी नाम तय माना जा रहा है।

Video: ऑपरेशन रॉबर्स हंट के तहत बदमाशों पर कहर बनकर टूटी योगी की पुलिस, 24 घंटे में 25 गिरफ्तार

ये भी बन सकते हैं मंत्री

इसके अलावा वेस्ट यूपी से संजीव बालियान, डॉ महेश शर्मा का नाम भी मोदी कैबिनेट में आना तय माना जा रहा है। भाजपा को सबसे ज्यादा निराशा मुरादाबाद मंडल से मिली है। यहां उसे छह की छह सीटों पर करारी हार का सामना करना पड़ा है। फ़िलहाल अब सभी की नजर गुरूवार को होने वाले नयी सरकार के शपथ ग्रहण पर है।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग