15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather: कल यूपी से गुजरेगा पश्चिमी विक्षोभ, आंधी जैसी चलेगी हवा, पढ़े IMD का नया अपडेट

UP Weather Update: यूपी में मौसम एकदम से बदल गया है। दो दिन पहले तक गलन और कोहरे से डूबे मुरादाबाद मंडल में 20 जनवरी को चुभने वाली धूप महसूस हुई।

less than 1 minute read
Google source verification
Western disturbance will pass through UP tomorrow

UP Weather: कल यूपी से गुजरेगा पश्चिमी विक्षोभ..

UP Weather Update: यूपी के मुरादाबाद में सोमवार को मौसम ने हैरान कर दिया। जब तेज हवा के झोंके दोपहिया पर चलने वालों को लहरा दे रहे थे। साथ ही सर्द हवा के बावजूद धूप की तल्खी इतनी थी कि 2022 के बाद मुरादाबाद जनवरी का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया।

आंधी जैसी हवा चलने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार इस समय पछुआ हवा चल रही है। इसलिए पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद उसकी गति अचानक तेजी हो गई है। पछुआ में इस तेजी की वजह हाल ही में यूपी से गुजरा पश्चिमी विक्षोभ है। 22 जनवरी को भी एक पश्चिमी विक्षोभ यूपी से गुजरेगा। जिस वजह से आंधी जैसी हवा चलने का अनुमान है। 23 जनवरी तक मौसम ऐसे ही रहने वाला है। 24 से कोहरे की मौजूदगी से पारे में गिरावट की संभावना है।

पूर्वी यूपी में घने कोहरे की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में बुधवार को मौसम का मिजाज शुष्क रहने वाला है। पश्चिमी यूपी में कई जगह कोहरा पड़ेगा, लेकिन यह अधिक घना नहीं होगा। ऐसे में यहां 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों की कंपकंपी छूट जाएगी। पूर्वी यूपी में घने कोहरे की मार पड़ने की संभावना है।