
प्रतिबंधित कछुओं के साथ पकड़ी गई महिला
Moradabad News Today: हरदोई से लुधियाना जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस से एक महिला को 163 विलुप्त प्रजाति के प्रतिबंधित कछुओं के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला ने अपना नाम रुखसाना और उन्नाव की निवासी बताया है। महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी महिला सद्भावना एक्सप्रेस से सवार होकर पंजाब की ओर जा रही थी। वह आधी रात के बाद वन विभाग, रेलवे पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ ली गई। उसके कब्जे से 163 आदद कछुए बरामद किए गए हैं।
जीआरपी थाना प्रभारी रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि वन विभाग की तहरीर पर महिला के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। इसे न्यायालय के समस्त पेश किया जाएगा।
Published on:
21 Jan 2025 07:22 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
