
Moradabad News: मुरादाबाद में महिला से छेड़छाड़..
Moradabad News Today: मुरादाबाद के कोतवाली इलाके सुरजनगर में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। जब इसका विरोध किया गया तो दबंग युवकों ने मारपीट की। जिसमे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बताते चलें कि 22 दिसंबर को धर्मेंद्र सिंह की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की गई। इस दौरान पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी युवक के परिजन एक राय होकर आ गए और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस बीच पीड़ित महिला के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पीड़ित की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Published on:
25 Dec 2024 01:38 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
