9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झूठे रेप केस में फंसाने दी धमकी देकर ठगती थी पैसा, केस होते ही हुई फरार

मुरादाबाद जिले की एक महिला लोगों पर झूठे छेड़खानी और रेप की पुलिस थाने में शिकायत करती थी। पैसे लेने के बाद समझौता कर लेती थी।

less than 1 minute read
Google source verification
kanth_police.jpg

मुरादाबाद से एक मामला सामने आया है। एक महिला पिछले 10 सालों से लोगों पर रेप और छेड़खानी का आरोप लगाकर फंसाती थी। पुलिस ने उस महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और महिला की तलाश में जुट गई है।

यह मामला कांठ थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर गढ़ी का है। यहां रहने वाली महिला पर लोगों को ब्लैकमेल करके पैसा वसूलने का आरोप है।

एफआईआर में फंसा करके वसूलती है पैसा

मुरादाबाद के SP ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने बताया है कि ये महिला पिछले 10-12 सालों से लोगों पर एफआईआर करके फंसाती है और पैसे ऐंठ लेती है। यह महिला एक व्यक्ति के खिलाफ 10 से 15 तहरीर देती थी। जो व्यक्ति तहरीर के बाद दबाव में आ जाता था तो उससे पैसे लेकर समझौता कर लेती थी।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने दिया निर्देश- UP के हर शहर- कस्बा का मनाएगा जाएगा जन्मदिन

यह महिला इस बार अपने गांव के कुलदीप सिंह के खिलाफ कई प्रार्थना पत्र दिए थे। कुलदीप सिंह पर लगे आरोपों की पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मामला फर्जी है और वह झूठे फंसा रही है। कुलदीप सिंह ने भी महिला के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर महिला के खिलाफ IPC की धारा 388, 389 और 506 में मुकदमा दर्ज किया गया है।