1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Moradabad: प्रेमिका से मिलने आए युवक को बनाया बंधक, परिजनों की गैरमौजूदगी में कराया विवाह, फेसबुक से शुरू हुई थी दोस्ती

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती प्रेम में बदली और फिर बंधक बनाकर शादी तक पहुंच गई। कानपुर से मिलने आए युवक को..

2 min read
Google source verification
young man who came to meet his girlfriend was taken hostage moradabad

Moradabad: प्रेमिका से मिलने आए युवक को बनाया बंधक..

Young man who came to meet his girlfriend was taken hostage moradabad: कानपुर निवासी युवक की दोस्ती मुरादाबाद की एक युवती से फेसबुक के माध्यम से हुई थी। यह दोस्ती कुछ ही समय में प्यार में बदल गई। दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से मुलाकातों का सिलसिला चल रहा था।

विवाह का वादा, शारीरिक संबंध का आरोप

युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर दो सालों में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शुक्रवार रात भी वह मिलने आया और रात उसके घर पर ही बिताई।

सुबह युवक ने की टालमटोल, परिजनों ने किया बंधक

सुबह जब युवक घर लौटने की तैयारी करने लगा तो युवती और उसके परिजनों ने विवाह की बात छेड़ दी। युवक ने अगले महीने अपने परिजनों को लाकर विवाह करने की बात कही, लेकिन युवती के परिजनों ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया और उसे बंधक बना लिया।

पूरा दिन मनाने की कोशिश, युवक नहीं माना

युवक को पूरे दिन विवाह के लिए मनाने का प्रयास चलता रहा, लेकिन वह परिजनों की अनुपस्थिति में शादी के लिए तैयार नहीं हुआ।

युवती ने बुलाई पुलिस, युवक पर पड़ा दबाव

आखिरकार युवती ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने युवक के परिजनों को थाने बुलाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने आने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस द्वारा जेल भेजे जाने की चेतावनी पर युवक विवाह के लिए तैयार हो गया।

अग्नि के सामने लिए फेरे, युवक लौटा कानपुर

रविवार सुबह प्रेमी युगल ने अग्नि को साक्षी मानकर विवाह कर लिया। इसके बाद युवक अपने परिजनों को मनाने के लिए अकेले कानपुर लौट गया।

यह भी पढ़ें:150 साल पुरानी बावड़ी के संरक्षण की कवायद तेज, टीन शेड और चारदीवारी का निर्माण शुरू, सुरक्षा में लगा पीएसी बल

अंतरजातीय विवाह बना चर्चा का विषय

ब्राह्मण जाति के युवक और सैनी जाति की युवती का यह विवाह अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। लोग इस पूरे घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Story Loader