26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला यूट्यूबर मुरादाबाद से गिरफ्तार

वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं को लेकर अभद्र भाषा का उपयोग किया गया था। जिसके आरोप में पुलिस ने आरोपी वसीम अहमद को अरेस्ट कर जेल भेजा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 19 Aug 2022, 12:29 PM IST

youtuber_arrested_from_moradabad_for_making_indecent_remarks_on_god.jpg

हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी कर वीडियो यू-ट्यूब चैनल पर डालने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुरादाबाद से अरेस्ट किया है। मामला पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव महकलपुर रोड इस्लामनगर का है। यहां का रहने वाला वसीम अहमद यूट्यूबर है और राउंड टू हेल नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाता है। वसीम ने अपने चैनल पर चार साल पहले एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं को लेकर अभद्र भाषा का उपयोग किया गया था। जिसके आरोप में पुलिस ने वसीम को अरेस्ट कर जेल भेजा है।

वीडियो में की गई सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश

दरअसल जन्माष्टमी के अवसर पर विवादित वीडियो एक बार फिर वायरल हो गया। जिसके बाद आरोपी वसीम अहमद और उसके दो साथियों के खिलाफ एक दिन पहले ही पुलिस ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का केस दर्ज किया था। वहीं वीडियो को डीजीपी को ट्वीट कर शिकायत भी की गई थी। जिसके बाद पाकबड़ा थाने के एसआई कृष्ण कुमार की ओर से चैनल के संचालक वसीम अहमद और उसके दो साथियों के खिलाफ संप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

आरोपी के दो अन्य साथियों पर केस दर्ज

उधर, इस मामले पर एसएचओ पाकबड़ा मोहित कुमार ने बताया कि यूट्यूबर और उसके दो साथियों पर केस दर्ज किया गया है। हालांकि मुख्य आरोपी महकलपुर रोड इस्लामनगर निवासी वसीम अहमद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि वीडियो में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली बातें कही गई थी।