मृतक प्रेम सिंह पुत्र मुकेश सिंह कुशवाह निवासी धोबाटी गांव अपने गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर भैंस चराने गया था। आमतौर पर उसके बाबा भैंस चराने जाते हैं, लेकिन बाबा को रविवार को बुखार आ गया, जिससे वह चला गया। भैंस चराने के दौरान उसे प्यास लगी तो वह कमतरी के हनुमान मंदिर के नीचे क्वारी नदी के घाट पर पानी पीने चला गया। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गया। जब उसके परिवार वालों को पता लगा तो उन्होंने उसको खोजा। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका।