7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होटल में चल रही थी बर्थ डे पार्टी, नृत्य के साथ हो रही थी फायरिंग, पहुंची पुलिस

- दो पिस्टल सहित आरोपी पकड़े, शिवपुरी से बुलाई थीं नाचने वाली महिलाएं - सबलगढ़ जैसे छोटे स्थान पर साही अंदाज में मनाया जा रहा था बर्थ डे कार्यक्रम

2 min read
Google source verification

मुरैना. सबलगढ़ के होटल कलंगी रिसोर्ट में चल रही बर्थ डे पाटी में फायरिंग की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां से अवैध हथियार, चले हुए राउंड मिले। पुलिस ने दो आरोपियों को दो पिस्टल व राउंड के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
शहर के होटल में समारोहपूर्वक कार्यक्रम में कुक्कू जादौन की बर्थ डे पार्टी चल रही थी। उसमें शिवपुरी से नाचने वाली महिलाएं बुलाई गई। वहां फायरिंग भी की जा रही थी। जैसे ही पुलिस पहुंची तो महिलाएं इधर उधर हो गई और पुलिस ने होटल से आरोपी बाबा खान उर्फ इरफान व ध्रुव नाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ध्रुव से अवैध पिस्टल और बाबा खान से सबलगढ़ के ही एक जादौन जो चाचा के नाम से चर्चित हैं, की लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गई है। होटल के कमरे में चले हुए व भरे आठ राउंड, 12 चैक जिसमें आठ ब्लेंक थे, जब्त किए हैं।
साही अंदाज में मनाया जा रहा था बर्थ डे
सबलगढ़ तहसील स्तर पर साही अंदाज में बर्थ डे सेलीब्रेशन चल रहा था। जिसके लिए शिवपुरी से ड्रांस करने वाली छह युवतियों को बुलाया गया। उनके द्वारा चमंचे पर डिस्को किया गया। नृत्य के साथ फायरिंग भी चल रही थी। होटल में कार्यक्रम देखकर लगा कि किसी शादी समारोह से कम नहीं था। उसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए जो खाना खाकर रवाना हो रहे थे लेकिन ड्रांस व फायरिंग जैसे कार्यक्रम में कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए।
सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर सच्चाई आ सकती है सामने
होटल में पुलिस के पहुंचने और कार्रवाई करने का एक वीडियो बनाया गया है लेकिन अगर होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएं तो घटना के कुछ और भी क्लू सामने आ सकते हैं जो पुलिस कार्रवाई से अछूते हैं। घटना और पुलिस की कार्रवाई को लेकर सबलगढ़ में कुछ अलग ही चर्चा है। हालांकि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में पूरा मामला आ चुका है।
कथन

  • कलंगी रिसोर्ट में कुक्कु जादौन की बर्थ डे पार्टी चल रही थी। उसमें फायरिंग क खबर मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। वहां शिवपुरी से नाचने वाली महिलाएं भी आई थीं जो हमारे पहुंचने से पूर्व निकल चुकी थीं। होटल से दो आरोपियों को अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। एक पर किसी और लाइसेंसी पिस्टल थी।दर्शन शुक्ला, थाना प्रभारी, सबलगढ़