27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन बॉर्डर पर तैनात बेटा, देश में सिस्टम से लड़ रहे पिता

सैनिकों के प्रति लोगों के मन में अलग ही सम्मान है लेकिन देश के अंदर एक सैनिक के पिता के साथ ऐसा व्यवहार किया गया जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरैना

•

image

shazeb khan

•

Updated: 16 Jun 2020, 7:20 PM IST

photo_2020-06-16_19-19-03.jpg

मुरैना. एक सैनिक का नाम आते ही हमारी आंखों में एक सच्चे सिपाही की तस्वीर उभर आती है, मन में सेना के जवानों के लिए एक अलग ही भाव जाग उठता है लेकिन मुरैना में एक सैनिक के पिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। हांसई गांव के रहने वाले किसान रामनिवास घुरैया बिजली दफ्तर में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे लेकिन उनका आरोप है कि दफ्तर में उनके साथ मारपीट की गई है। मारपीट का आरोप लगाते हुए सैनिक के पिता रामनिवास घुरैया बिजली दफ्तर के बाहर ही धरने पर बैठ गए।

'चीन बॉर्डर पर बेटा दुश्मनों से और मैं यहां लडूंगा'
बिजली दफ्तर के सामने आंखों में आंसू लिए बैठे किसान रामनिवास घुरैया बताया कि उनका बेटा सेना में है और बॉर्डर पर देश के दुश्मनों से लड़ रहा है और हमारे साथ देश के अंदर दुश्मनों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। हम न्याय पाने के लिए भटक रहे हैं, लड़ रहे हैं। उन्होंने रुंधे हुए गले से आगे कहा कि उनका बेटा मजबूत सिंह भारत-चीन बॉर्डर पर तैनात है, जहां इन दिनों हालात ठीक नहीं हैं, जब भी बेटे से बात होती है तो बताता है कि वहां हालात ठीक नहीं हैं, ऑक्सीजन की भी कमी है और काफी तनाव में दिन काट रहा है और हमारे साथ देश के अंदर दुश्मनों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। इतना कहते कहते एक बार फिर रामनिवास फफक फफक कर रो पड़े।

बिजली समस्या लेकर पहुंचे थे दफ्तर
सैनिक के पिता रामनिवास घुरैया का कहना है कि उनके घर के सामने से केवल वायर निकला हुआ है जो वाहन निकलने पर अक्सर टूट जाता है जिससे करंट भी आ जाता है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार इसकी जानकारी बिजली अधिकारियों को दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पूर्व मंत्री के पीए से भी बात की तो उसने बिजली कंपनी के दफ्तर में बात होने की बात कहकर कहा कि बिजली दफ्तर चले जाओ समस्या हल हो जाएगी लेकिन जब यहां पहुंचे तो आवेदन मांगने लगे। हमने कहा समस्या सार्वजनिक है इसलिए किसी को भेजकर तार को ठीक करा दें। इसी दौरान जैसे ही उन्होंने एक कर्मचारी का नाम लेते हुए ये कहा कि उन्हें पूरी समस्या पता है पर कोई हल नहीं हो रहा है। बस इतना कहते ही दफ्तर में मौजूद आधा दर्जन लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी।

(STORY PUBLISH BY SHAILENDRA SHARMA)