2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बप्पी लहरी ने चंबल में की थी बेटी की शादी, अक्सर आते थे बेटी से मिलने

bappi lahiri daughter- मुरैना के जौरा कस्बे में एक बिजनेसमैन से हुई थी बेटी रीमा की शादी...।

2 min read
Google source verification
bappy.jpg

,,

मुरैना। चंबल डकैतों के लिए कुख्यात रहा है। लेकिन, यह इलाका रिश्तों के लिए भी जाना जाता है। लेकिन, इस क्षेत्र से बप्पी लहरी का कनेक्शन हमेशा रहेगा। बप्पी लहरी इस क्षेत्र में हमेशा आया करते थे। दिवंगत पार्श्व गायक बप्पी लहरी की बेटी की शादी चंबल के ही एक परिवार में हुई थी।

बप्पी लहरी की बेटी रीमा का रिश्ता चंबल के ही बंसल परिवार में हुआ था। बप्पी का अक्सर ही मुरैना आना-जाना लगा रहता था। मुरैना जिले के जौरा कस्बे में गोविंद बंसल के साथ उनकी शादी हुई थी। वर्ष 2007 में बेटी रीमा की शादी करने के लिए बप्पी लहरी करीब आठ दिनों तक अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहीं रुके थे। बेटी रीमा के ससुराल और उनके मित्रों में बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) के निधन से शोक की लहर छा गई।

चंबल का दामाद चुना था बप्पी ने

सोने से लदे और अपनी अलग स्टाइल के लिए मशहूर बप्पी लहरी ने चंबल का दामाद चुना था। उन्होंने रीमा की शादी धूमधाम से की थी। इस दौरान मुंबई और पश्चिम बंगाल से कई उनके कई दोस्त शादी में शिरकत करने आए थे। इस दौरान शादी में ग्वालियर के कई लोग भी शामिल हुए थे। बप्पी के दामाद गोविंद बंसल के कई मित्र बताते हैं कि बप्पी जब ग्वालियर आए थे, तब उनसे मुलाकात हुई थी। इतने बड़े सेलेब्रेटी होने के बावजूद वे बेहद सरल और सहज थे। एक मित्र के बुलावे पर उनके घर चाय पर आए थे। उनके साथ बिताए पलों की कुछ तस्वीरें भी उनके पास है।

तब बेटी ने दे दी थी सहमिति

मुरैना के बिजनसमैन गोविंद बंसल से पहली बार दिल्ली में बप्पी की मुलाकात हुई थी। बप्पी ने पहली ही नजर में गोविंद को परख लिया। इसके बाद गोविंद और रीमा की मुलाकात करवाई, तो दोनों ही पहली नजर में एक-दूसरे को दिल दे बैठे।

उस समय चर्चाओं में रही शादी

जब बप्पी ने अपने रिश्तेदारों को बताया कि बेटी रीमा की शादी चंबल के दूल्हे से करने वाले हैं, तो सभी हैरान थे। उस समय तक चंबल में डकैतों का आतंक था। उस समय निर्भर गुर्जर, रामबाबू गडरिया, जगजीवन परिहार जैसे खूंखार डकैतों का खौफ था। उस समय बप्पी ने कहा था कि अपनी पसंद और बेटी के प्यार के लिए चंबल के बेटे से ही रिश्ता करेंगे। इसके बाद दोनों की शादी 2007 में हुई। इस विवाह की चर्चा आज भी मुरैना और ग्वालियर के लोग करते हैं, जो इस विवाह समारोह में शामिल हुए थे।

Story Loader