11 लोग नदी पार कर दर्शन करने जा रहे थे, उसी दौरान डूबने के कारण उनकी मौत हो गई है.
मुरैना. प्रदेश में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें करीब 11 लोगों की मौत हो गई है, ये लोग नदी पार कर दर्शन करने जा रहे थे, उसी दौरान डूबने के कारण उनकी मौत हो गई है, जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है, अभी तक दो शवों को नदी से बाहर निकाला जा चुका है, शेष लोगों की तलाश जारी है, सूचना मिलने पर क्षेत्र में मातम पसर गया है।
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश और राजस्थान की बार्डर पर स्थित चंबल नदी को पैदल पार कर कुछ लोग करौली माता मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे, इस दौरान उनकी मौत नदी में डूबने के कारण हो गई है, गोताखोरों द्वारा अभी तक करीब 2 लोगों के शव को नदी से बाहर निकाला जा चुका है, शेष लोगों के शव को गोताखोर लगातार ढूंढने में लगे हैं।
बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के निवासी करीब 11 लोग दर्शन करने के लिए राजस्थान की करौली माता मंदिर जा रहे थे, जो पैदल की नदी पार कर रहे थे, इसी दौरान सभी की पानी में बहाने से मौत हो गई, घटना टैंटरा थाना क्षेत्र के राडीराधेन चंबल घाट का बताया जा रहा है। नदी पार करने के दौरान लोगों के डूबने से आसपास के गांव में सनसनी फैल गई।
9 लोगों को ढूंढ रहे गोताखोर
करौली माता के दर्शन के लिए निकले लोगों की पानी में डूबने की जानकारी ग्रामीणों ने प्रशासन को दी, तो तुरंत मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई, स्थानीय गोताखोरों ने अभी तक एक महिला और एक पुरुष का शव बाहर निकाल लिया है, ऐसे में करीब 9 लोगों के शव तलाश किए जा रहे हैं। चंबल नदी के आसपास स्थित ग्रामीणों की भीड़ भी नदी के दोनों तरफ लग चुकी है, वे भी मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।