
चंबल को बनाया टूरिज्म प्लेस: ऊंट की सवारी की और लिया वोटिंग का लुत्फ
मुरैना. नव वर्ष मनाने लोग टूरिज्म प्लेस पहुंचते हैं लेकिन रोटरी क्लब ने चंबल नदी किनारे ही टूरिज्म प्लेस बना दिया। यहां का नजारा देखते ही बन रहा था। यहां नव वर्ष पर पहुंची शहर की एक सैकड़ा फैमिली ने ऊंट सवारी की और चंबल नदी में वोटिंग का लुत्फ उठाया।
क्लब के अध्यक्ष डॉ. राकेश माहेश्वरी, सचिव अतुल माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष अशोक गोयल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। क्लब ने राजस्थान की बाड़ी से दो ऊंट किराए पर लाए गए। धौलपुर से आए दूजे जादूगर ने कई तहर के जादू दिखाकर बच्चे, महिला और अन्य का मन मोह लिया। इसके अलावा वॉलीबॉल और अंताक्षरी खेली गई। क्लब के पदाधिकारी रवि गुप्ता ने कहा कि हम लोग न्यू ईयर सेलीब्रेशन का कार्यक्रम चंबल पर रखा था। हम पिकनिक के लिए बाहर जाते हैं। यहां आने के पीछे हमार उद्देश्य है कि चंबल सफारी को बढ़ावा मिले, हमारे बच्चे भी जानें। यहां पर देखें तो घडिय़ाल, क्रोकोडायल है, विदेशी पच्छी भी हैं। टूरिज्म डिपार्टमेंट इस पर ध्यान दे तो मनाली से भी अच्छा टूरिज्म विकसित किया जा सकता है।
कुल्लू मनाली नहीं चंबल की सैर करें
रोटरी क्लब की महिला पदाधिकरी नीला अग्रवाल का कहना हैं कि लोग पिकनिक मनाने कुल्लू मनाली सहित अन्य टूरिज्म प्लेस पर जाते हैं, मेरा मानना हैं कि हमारा चंबल किसी टूरिज्म प्लेस से कम नहीं हैं। यहां हमने ऊंट की सवारी की, चंबल सफारी में वोटिंग का आनंद लिया। घडिय़ाल, मगरमच्छ सहित अन्य जलीय जीवों को देखा और उनके बोर में जाना। चंबल नदी पर बच्चे, महिला और पुरुषों ने खूब लुत्फ उठाया।
Published on:
31 Dec 2023 09:24 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
