
कांग्रेस विधायक की गुंडागर्दी : कार ओवरटेक करने से खफा नेता जी ने सड़क पर कर दी युवक की पिटाई, VIDEO
मुरैना. मध्यप्रदेश के मुरैना से कांग्रेस विधायक अजब सिंह की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, पिटाई का शिकार हुए युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि, उसने विधायक जी कार को ओवरटेक करने की गुस्ताखी कर दी थी। इसपर अजब सिंह इतना नाराज हो गए कि, उन्होंने अपनी कार युवक की कार के पीछे दौड़ा दी और आकिरकार टोल प्लाजा पर उसे रुकवा लिया। इसके बाद विधायक अजब सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर दी। वहीं, मारपीट की ये घटना टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। विधायक अजब सिंह की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि, अजब सिंह कुशवाह सुमावली विधानसभा से कांग्रेस के विधायक हैं। घटना उस समय की है, जब वो ग्वालियर से मुरैना की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान एक कार चालकर उनकी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए आगे निल गया। युवक की इस हरकत से विधायक अजब सिंह नाराज हो गए। इस पर विधायक ने अपनी कार भी युवक की कार के पीछे दौड़ा दी। साथ ही, टोल प्लाजा नंबर - 12 पर उसकी गाड़ी भी रुकवा ली। इसके बाद समर्थकों के साथ मिलकर पहुंचे विधायक अजब सिंह ने युवक को कार से नीचे उतारकर उसके साथ मारपीट की। हैरानी का बात तो ये है कि, जिस समय विधायक अजब सिंह अपने समर्थकों के साथ मिलकर युवक के साथ मारपीट कर रहे थे। उस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। बावजूद इसके पुलिस ने युवक को बचाने की जहमत नहीं उठाई।
विवादों से जुड़ता रहता है विधायक का कनेक्शन
कांग्रेस विधायक अजब सिंह का विवादों से चोली-दामन वाला नाता रहा है। पिछले साल नवंबर में विधायक की प्रताड़ना से तंग आकर युवक द्वारा आत्महत्या की खबरे भी सामने आई थीं। दरअसल, विधायक ने ग्वालियर के एक व्यक्ति को आवासीय कॉलोनी में प्लॉट बेचे थे। जब उन्हें विकसित कराने की बात आई तो जमीन को विवादित बताकर मुकर गए। साथ ही, रकम लौटाने से भी इंकार कर दिया। इसके बाद युवक ने थाने में जाकर विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस मामले में भी पुलिस मे विधायक के खिलाफ IPC की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया था, जिसकी जांच अभी जारी है।
Published on:
08 Oct 2022 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
