
जौरा विधायक का पैतृक गांव जापथाप में होगा अंतिम संस्कार, सीएम और सिंधिया होंगे शामिल
मुरैना। जिले की जौरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक बनवारीलाल शर्मा 'जापथापÓ का निधन हो गया। 62 वर्षीय बनवारीलाल मुंह के कैंसर से पीडि़त थे। शनिवार को अलसुबह 4 बजे भोपाल के कैंसर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर आने के बाद जौरा क्षेत्र में शोक छा गया है। विधायक बनवारीलाल शर्मा क ो कैंसर की शिकायत लंबे समय से थी। लेकिन एक माह पहले उनकी हालत अधिक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें भोपाल के ही कैंसर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। वहीं पर उनका निधन हुआ। विधायक के निधन की खबर जैसे ही जौरा क्षेत्र में पहुंची तो शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए लोग चंबल कॉलोनी जौरा स्थित उनके निवास पर पहुंचने लगे।
दिनभर के इंतजार के बाद विधायक की पार्थिव देह शाम को मुरैना पहुंची। यहां राजनीति से जुड़े लोगों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात शव वाहन से जौरा की ओर रवाना हो गया। जौरा में पार्थिव देह एमएस रोड स्थित विधायक कार्यालय पर पहुंची तो उनके दर्शनार्थ भीड़ उमड़ पड़ी। करीब आधा घण्टे तक सैकड़ों लोगों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उस वक्त मुरैना विधायक रघुराज कंषाना, सबलगढ़ विधायक बैजनाथ कुशवाह, एडीएम एसके मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत तरुण भटनागर, पूर्व विधायक सूबेदार सिंह रजौधा, महेशदत्त मिश्रा, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह सिकरवार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पंकज गुप्ता, कांग्रेस नेता पंकज उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
सीएम कमलनाथ और सिंधिया होंगे शामिल
जौरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक बनवारीलाल शर्मा 'जापथापÓ का निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जापथाप में किया जाएगा। उनके संस्कार में मुख्यमंत्री कमलनाथ,कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश सरकार के कई मंत्री व विधायक भी शामिल होंगे।
Published on:
22 Dec 2019 01:51 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
