11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बनाई मानव शृंखला

30 दिन से हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने की नारेबाजी

2 min read
Google source verification
Morena News, Morena Hindi News, Mp Mews, Strike, Sloganeering, Contract health workers, Morena

मानव शृंखला बनाकर प्रदर्शन करते कर्मचारी।

मुरैना. एक माह से नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मंगलवार को मानव शृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। सरकार के विरोध में नारेबाजी करते कर्मचारियों को देख लोगों ने कौतुहलवश पूछताछ की तो कर्मचारियों ने उन्हें भी जानकारी दी।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. बृजेश तिवारी, जिला संयोजक अवधेश शर्मा व सचिव महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि 10-15 साल की सेवाएं देने के बाद भी हमें कर्मचारी नहीं माना जा रहा है। इस स्थिति में उनके सामने भविष्य को लेकर चिंता उभर रही हैं। पूरी लगन और निष्ठा से काम करने के बावजूद सरकार के सौतेले व्यवहार से कर्मचारियोंं में आक्रोश है। एक माह के आंदोलन के बाद भी सरकारी स्तर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। एक राहगीार रामअवतार शर्मा ने कर्मचारियों की मांगों पर समर्थन जताते हुए कहा कि कर्मचारियों के पीछे उनका परिवार भी कष्ट भोगता है। सरकार को विचार कर मांगे माननी चाहिए। आंदोलन में डॉ. दिनेश तिवारी, डॉ. अरविंद त्रिपाठी, डॉ. अजब सिंह, अवधेश शर्मा, दिनेश शर्मा , जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह , स्वेता, सरस्वती, पुण्यवती, अंजनी, रचना, रोशनी, कल्पना कुमारी, राधा थापा आदि कर्मचारी मौजूद रहे हैं।
फर्जी लोन मामले में बैंक प्रबंधक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
नूराबाद थाना क्षेत्र के मप्र ग्रामीण बैंक के प्रबंधक केबीएस पन्द्रे व उसके दो साथियों पर फर्जी तरीके से लोन निकालने के मामले में एक और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पन्द्रे व उसके साथियों पर दो माह पूर्व भी फर्जी लोन के ही मामले में मामला दर्ज हो चुका है। नूराबाद स्थित सेन्ट्रल मप्र ग्रामीण बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक केबीएस पन्द्रे व उसके दो साथियों इशाक खान व कोमल बघेल ने मिलकर वर्ष 2015 में कई ग्रामीणों के नाम फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से 50-50 हजार रुपए के लोन निकाले। ग्रामीणों को लोन निकलने के बारे में तब पता चला जब उनके घर नोटिस पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को आवेदन दिए। जिस पर दो माह पूर्व दो ग्रामीणों की फरियाद पर बैंक प्रबंधक पन्द्रे सहित इशाक खान व कोमल बघेल पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया, लेकिन सोमवार को चुरैला गांव निवासी रामकिशन गुर्जर ने भी उसके नाम से फर्जी लोन निकालने की शिकायत की। जिस पर नूराबाद पुलिस ने रामकिशन सिंह गुर्जर की फरियाद पर बैंक प्रबंधक केबीएस पन्द्रे, इशाक खान व कोमल बघेल पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।