
crime news
Crime News : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लालची ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए महिला के साथ हैवानियत करने से पहले एक बार भी नहीं सोचा। पति, ससुर और देवर ने पहले तो महिला के साथ मारपीट की और फिर कुएं में फेक दिया। स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद पीड़िता को कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि दहेज प्रताड़ना का ये पूरा मामला मुरैना के सबलगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पीड़िता के ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसके साथ जमकर मारपीट की। विवाद के दौरान उन्होंने महिला को घर के पास बने कुएं में फेक दिया। पीड़िता की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग उसे बचाने पहुंचे। महिला का रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सबलगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस घटना में पीड़िता गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।
पीड़िता ने दहेज प्रताड़ना को लेकर अपने पति, ससुर और देवर पर गंभीर आरोप लगाए है। साथ ही महिला ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Published on:
16 Jan 2025 01:29 pm

बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
