
मुरैना. फैक्ट्रियों से निकल रहे गंदे पानी से इंडस्ट्रियल एरिया बानमोर में बड़े स्तर पर दुर्गंध फैल रही है। चावल व सरसों से तेल तैयार करने वाली इकाइयों से गंदा पानी नाले में निकल रहा है जिससे पूरे इंडस्ट्रियल एरिया में गंदगी फैल रही है। करीब 500 फीट तक नाले में भरा गंदा पानी सड़ रहा है जिसकी दुर्गंध से छोटी इकाइयों के कर्मचारी बेहद परेशान हैं।
प्रदूषण बोर्ड के नियमानुसार राइस अथवा तेल फैक्ट्री हो, उससे गंदा पानी बाहर डिस्चार्ज नहीं किया जा सकता। उसके पानी को फैक्ट्री के अंदर ही स्टोर करना हैं, वहीं पर शुद्ध करने के बाद टैंकरों से बाहर डिस्चार्ज करना हैं लेकिन यहां ऐसा नहीं हो रहा है। फैक्ट्री के पिछले हिस्से में रेलवे लाइन की तरफ नाले में गंदा पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। वहीं खबर है कि देर रात टैंकरों में भरकर गंदे पानी को सडक़ किनारे छोड़ा जा रहा है। स्थिति यह है कि विनायक स्टोन फैक्ट्री के सामने नाला तेल व राइस फैक्ट्री से निकल रहे गंदे पानी से भरा हुआ है। जिसका निकास न होने पर पानी वहीं पर सड़ रहा है। छोटी इकाइयों के मालिकों का कहना हैं कि हमने कई बार औद्योगिक केन्द्र विकास निगम (एकेवीएन) के अधिकारियों से शिकायत की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती, वह भी फैक्ट्री प्रबंधन से मिले हुए हैं। वहीं मुरैना इंडस्ट्रियल एरिया में भी नाले गंदगी पटे हुए हैं। एमपी एग्रो के कार्यालय से निकले नाले में केमिकल युक्त पानी भरा हुआ है, जिसमें पूर्व में आग भी लग चुकी है।
कथन
Published on:
05 Jan 2025 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
