30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रांसफार्मर उतारने गई बिजली कंपनी टीम की मारपीट पथराव

ग्रामीण ने भी लगाया टीम पर मारपीट व फायरिंग का आरोप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

monu sahu

•

Updated: 27 May 2017, 12:58 PM IST

#Electricity company

#Electricity company

पोरसा.
नंदपुरा गांव में ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर को उतारने गई बिजली कंपनी की टीम पर एक दर्जन लोगों ने हमला कर दिया और उनकी मारपीट कर पथराव किया। जिससे टीम के सदस्यों को चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर आरोपी ग्रामीण ने भी पुलिस को आवेदन देकर टीम द्वारा उसकी व परिवार की मारपीट करने तथा गार्ड द्वारा फायरिंग किए जाने का पुलिस को आवेदन दिया है।

बिजली कंपनी के जेई प्रमोद कुमार टीम के साथ नंदपुरा गांव में आशाराम शर्मा के ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर को उतारने के लिए गए थे। चूंकि आशाराम ने बिल नहीं जमा किया था इसलिए इसे जब्त किया जा रहा था, लेकिन उसी समय आशाराम व एक दर्जन परिजन वहां पहुंच गए और ट्रांसफार्मर उतारने को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद पर आशाराम व परिजन ने एमपीईबी टीम पर हमला कर दिया और मारपीट कर पथराव किया, जिससे टीम के सदस्यों को चोंटें आईं। इसी बीच टीम के साथ मौजूद पूर्व सैनिकों ने बंदूक से फायर कर दिए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। जेई प्रमोद कुमार की फरियाद पर पुलिस ने आशाराम शर्मा सहित उसके एक दर्जन परिजन के खिलाफ बलवा, मारपीट व शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। उधर आशाराम भी शिकायत लेकर थाने पहुंचा और बिजली कंपनी के जेई तथा उनकी टीम द्वारा परिवार की मारपीट करने तथा बंदूक से फायर किए जाने की शिकायत की। फिलहाल पुलिस ने आशाराम का आवेदन लिया है मामला दर्ज नहीं किया था।