
मुरैना के अम्बाह में कलेक्टर पर पुष्प वर्षा
पोरसा. कलेक्टर प्रियंका दास ने शनिवार को यहां गल्ला मण्डी व वेयर हाउस का निरीक्षण किया। वहां कामकाज की स्थिति जा जायजा लेने के बाद उन्होंने कहा कि फसल बेचने को आने वाले किसानों को खरीद व भुगतान में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
कलेक्टर ने कहा कि जो किसान अपनी फसल लेकर मण्डी में आ रहे हैं, उनका भुगतान समय पर किया जाना चाहिए। फसल की तुलाई के वक्त फिजिकल डिस्टेसिंग के नियम का पालन किया जाना अनिवार्य है।
इस मामले में लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। इस दौरान कलेक्टर ने गल्ला व्यवसायियों से भी बातचीत की। इस अवसर पर एसडीएम विनोद सिंह, मण्डी सचिव हरि सिंह कंषाना, तहसीलदार राजकुमार नागौरिया भी मौजूद रहे।
अम्बाह में कलेक्टर का स्वागत
शनिवार को ही अम्बाह में आचार्य आनंद क्लब ने कलेक्टर प्रियंका दास का सम्मान भी किया। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाएं सही रही हैं, इसलिए कलेक्टर का सम्मान किया जाना चाहिए।
उन्होंने कलेक्टर के अलावा उनके स्टेनो व साथ मौजूद अधिकारी, कर्मचारियों पर पुष्प वर्षा की तथा उन्हें संक्रमण सुरक्षा संबंधी सामग्री भी प्रदान की।
Published on:
18 Apr 2020 11:21 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
