ज्ञापन में नगर निगम क्षेत्र में गंदे पानी के भराव से उत्पन्न होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए सफाई कराने की मांग की गई। आवारा गोवंश के सड़कों विचरण से यातायात बाधित होने व दुर्घटनाएं होने का मुद्दा भी उठाया गया। कोरोना कल के विद्युत बिल माफ करने और बैंक ब्याज, मकान एवं वाहनों की किश्त माफ करने की मांग के अलावा बेरोजगारी, अशिक्षा, भुखमरी का समाधान, दैवेभो को नियमित करने, आंदोलनरत पटवारियों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग मानने व नर्सों, आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करने, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थों पर महंगाई रोकने, यूरिया की कालाबाजारी रोकने की मांग भी की गई। इस प्रकार कुल 27 मुद्दों पर बसपा ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।