पोरसा/मुरैना. पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम किर्रायंच में बुधवार को सुबह 4.30 बजे के जब लोग नींद में थे, तब जंगली जानवर लकड़बग्घे (हायना) ने अचानक हमला कर दिया। एक-एक कर आधा दर्जन घरों में लकड़बग्घा घुसा, लोगों ने भगाने का प्रयास किया तो हमला किया। हमले में तीन लोग गंभीर घायल हैं। आधा दर्जन मवेशी भी घायल हुए हैं। खूंखार लकड़बग्घे को बेकाबू देखकर ग्रामीणों ने गोली मारकर ढेर किया तब लोगों ने चैन की सांस ली।