
पंचकल्याणक महोत्सव के लिए तैयार किया जा रहा डोम।
मुरैना. इस दौरान अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी होगा। कवयित्री अनामिका अंबर मुख्य आकर्षण होंगी। भजन गायक रूपेश जैन भी साथियों के साथ अपनी प्रस्तुति देंगे। जैन बगीची मैदान में विशाल पांडाल तैयार किया जा रहा है। महोत्सव के पहले दिन ध्वजारोहण एवं घट यात्रा के साथ महावीर जिनालय से जुलूस के रूप में जैन समाज के लोग आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। आचार्य विन्रम सागर महाराज के सानिध्य में एवं मुनि विज्ञ सागर महाराज के मार्गदर्शन में होने वाले इस आयोजन में 21 नवंबर को सुबह 5 बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। पंच कल्याणक महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक जिनेश जैन एवं अध्यक्ष अशोक जैन एडवोकेट ने बताया कि आयोजन में कलश घट यात्रा, रथ यात्रा एवं ध्वजारोहण तथा हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री सहित 50 हजार लोग होंगे शामिल
धार्मिक अनुष्ठान में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित अनेक राजनेता व प्रशासनिक अधिकारी भी शिरकत करेंगे। सात दिन के आयोजन में तकरीबन 50 हजार लोग शामिल होंगे। मुख्य कार्यक्रम जैन बगीची में होगा।
61 वर्ष पूर्व हुआ था पंचकल्याणक
जैन समाज के वयोवृद्ध समाजसेवी सुमति चंद जैन बरवाई वाले के अनुसार 61 वर्ष बाद अंबाह नगर में पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 61 वर्ष पूर्व नगर का अस्तित्व गांव जैसा था। तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश चंद्र सेठी ने बतौर अतिथि पंचकल्याणक मेले में घोषणा की थी कि नगर को बिजली और पानी की सुविधा दी उसके बाद ही सुविधाएं बढ़ीं।
Published on:
14 Nov 2021 09:27 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
