Road Accident in MP: मध्यप्रदेश के मुरैना से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां रविवार रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई है।
Road Accident in MP: मध्यप्रदेश के मुरैना से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां रविवार रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई है। मृतकों में जेठ और बहू शामिल हैं। वहीं इस हादसे में 20 से ज्यादा लोगों को चोट आई है। घायलों में महिलाएं और 9 बच्चे भी शामिल हैं। 4 लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।
ये भी पढ़े - दिल्ली से भिंड आ रही यात्री बस पलटी, मची चीख पुकार
ये पूरा मामला जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र के करह धाम का बताया जा रहा है। नूराबाद थाना पुलिस के मुताबिक, रविवार को ट्रैक्टर ट्रॉली मे 30 से 35 लोग सवार होकर किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थें। इसी दौरान ड्राइवर का नियंत्रण छूटा और ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर लहराती हुई पलट गई, जिसके बाद दर्जनों लोग उसके नीचे दब गए।
ये है मृतक: मुंशी पुत्र मंगालिया जाटव(50) और पिस्ता बाई पति पूरण जाटव(35)।
ये इलाज के लिए ग्वालियर रेफर: रेशमा(17), पूनम(20), अशर्फी(45) और कमला(50)।
वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों का रेसक्यू कर उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया। हादसे में 4 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।