23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खरीद केन्द्रों के हालात बदतर, न शुद्ध पानी हैं न छाव का इंतजाम

स्लॉट बुक नहीं होने से परेशान हो रहा किसान, 11153 किसानों ने कराया पंजीयन, बिका सिर्फ 246 किसानों को बिका गेंहू

2 min read
Google source verification

स्लॉट बुक नहीं होने से परेशान हो रहा किसान, 11153 किसानों ने कराया पंजीयन, बिका सिर्फ 246 किसानों को बिका गेंहू

मुरैना. जिले में समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीद के लिए 34 केन्द्र बनाए गए हैं। लेकिन केन्द्रों पर किसानों के लिए सुविधाओं का पूरी तरह अभाव है। यहां न तो शीतल जल है और न छाया का प्रबंध किया गया है। शासन के ऐसे निर्देश हैं कि खरीद केन्द्रों पर किसानों को शीतल जल व छाया का प्रबंध अनिवार्य रूप से किया जाए लेकिन अधिकांश केन्द्रों पर सुविधाएं नहीं हैं। इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, तेज धूप के बीच खुले में किसान अपने गेंहू बेचने को मजबूर हैं।

11153 किसानों का पंजीयन, बिका सिर्फ 246 किसानों का गेंहू

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में जिले में समर्थन मूल्य पर एफएक्यू गुणवत्ता के गेहूं का उपार्जन 15 अप्रैल से प्रारम्भ हो चुका है। 22 अप्रैल तक जिले के पंजीकृत 11153 किसानों में से मात्र 246 किसानों से 8291 क्विंटल गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु वर्तमान में बड़े किसानों के स्लॉट बुक नहीं हो पा रहे हैं। सिर्फ छोटे किसान (2 हेक्टेयर से कम रकबा वाले) किसानों के स्लॉट बुक हो रहे हैं, वह भी 30 अप्रैल तक।

जिले के ये खरीद केन्द्र जहां होनी हैं खरीद

जिले के विपणन सहकारी संस्था अंबाह, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सिकरोड़ी, लल्लू बसई, कसमढ़ा, रिठौना, सैंथरा अहीर, सांगोली, पोरसा, उसैदपुरा, भोनपुरा, जींगनी, बड़ागांव, पिड़ावली, लीड संस्था मुरैना, मृगपुरा, बिचौला, पड़ावली, रिठौरा कला, पिपरसेवा, जैतपुर, चैना, भैंसरोली, निटेहरा, परसौटा, खनेता, गलेथा, लीड संस्था जौरा, कृषि साख सहकारी संस्था सुमावली, मामचौन, जाबरोल, रजौधा केन्द्र पर गेंहू खरीदी होनी हैं।

ये बोले किसान

किसानों के लिए केन्द्र पर न छाया और न ठंडे पानी की कोई व्यवस्था की गई है। धूप में ही गेंहू की तौल करवानी पड़ रही है।

उपेन्द्र सिंह, अजनौधा

स्लॉट ही बुक नहीं हो रहे हैं। फिलहाल छोटे किसानों के स्लॉट बुक हो रहे हैं, एक हेक्टेयर से ज्यादा जमीन वाले किसानों के स्लॉट बुक नहीं हो पा रहे हैं, खरीद कैसे हो।

रामविलास शर्मा, बरेथा

खरीद केन्द्रों पर पानी व छाया के लिए सोसायटी संचालकों को बोला है, कुछ स्थानों पर व्यवस्था की गई हैं फिर एक बार सभी को निर्देश देते हैं, किसानों को कोई परेशानी न हो, ऐसी व्यवस्थाएं केन्द्रों पर की जाएं।

उमेश शर्मा, जिला आपूर्ति नियंत्रक, मुरैना