
,,
मौसम में आ रहे बदलाव के बीच ग्वालियर-चंबल संभाग में भी मौसम कुछ करवट लेता दिख रहा है। मौसम के जानकारों के अनुसार जहां एक ओर 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है। वहीं क्षेत्र के मौसम में हो रहा बदलाव दर्शाता है कि जल्द ही आने वाले दिनों में वर्षा देखने को मिल सकती है। इस संबंध में नौतपा के दौरान मौसम विभाग की ओर सेे भी बूंदाबांदी का अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिसका असर मानसून पर भी पड़ सकता है।
इन दिनों मुरैना सहित चंबल संभाग और पूरे ग्वालियर में इन दिनों पड रही तेज गर्मी के बाद सोमवार को दोपहर के समय ग्वालियर शहर में हल्की बारिश हुई, जिसके बाद यहां उसम और अधिक बढ गई। वहीं दोपहर से ही पूरे शहर में बादल छयाए हुए हैं। जो आने वाले समय में तेज बारिश का संकेत देते दिख रहे हैं।
मौसम के जानकारों की मानें तो आगामी कुछ दिनों में ग्वालियर-चंबल संभाग में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं कुछ जानकारों का ये भी कहना है कि यदि नौतपा के समय यहां बारिश होती है तो मुमकिन है कि इस बार का मानसून लेट हो जाए।
इससे पहले तक यहां सुबह करीब 8 बजे से ही धूप व गर्म हवाएं घर से निकलने वालों को झूलसाने वाली गर्मी का अहसार करा रहीं थी। वहीं अब हल्का पानी गिरने से मौसम में उमस की वृद्धि हो गई है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का समना करना पड रहा है। वहीं इस बीच बिजली के कट जाने से लोगों का ग्वालियर शहर में रहना दुर्भर हो गया।
कैसा रहेगा आने वाले दिनों में ग्वालियर-चंबल संभाग का मौसम: Weather of Next 5 Days-
ग्वालियर (Gwalior coming Weather) -
- 23 मई यानि मंगलवार को ग्वालियर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ बुंदाइबांदी की संभावना के बीच यहां मंगलवार को तापमान 25 डिग्री न्यूनतम से 42 डिग्री -अधिकतम बने रहने की संभावना है।
- 24 मई बुधवार को ग्वालियर में आंधी या धूल भरी आंधी के साथ बारिश या गरज के साथ पानी पडने की संभावना है। इस दिन यहां आसमान पर बादल छाए रहेंगे। वहीं इस दिन यहां का तापमान 24 डिग्री न्यूनतम से 41 डिग्री अधिकतम बने रहने की संभावना है।
- 25 मई गुरुवार को ग्वालियर में आंधी के साथ बारिश होगी। जबकि इस दिन यहां का तापमान 24 डिग्री न्यूनतम से 41 डिग्री अधिकतम बने रहने की संभावना है।
- 26 मई शुक्रवार को ग्वालियर में बारिश या गरज के साथ बारिश होगी। जबकि इस दिन यहां का तापमान 24 डिग्री न्यूनतम से 41 डिग्री अधिकतम बने रहने की संभावना है।
- 27 मई शनिवार को ग्वालियर में गरज के साथ बारिश होगी। वहीं इस दिन भी यहां का तापमान 24 डिग्री न्यूनतम से 41 डिग्री अधिकतम बने रहने की संभावना है।
भिंड (Bhind coming Weather) -
- 23 मई को हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 45 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान करीब 10 से 20 प्रतिशत की आद्रता बनी रहेगी। वहीं हवा की गति 17 किमी प्रति घंटा बनी रहेगी।
- 24 मई को वर्षा की संभावना नहीं है। वहीं अधिकतम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान करीब 11 से 25 प्रतिशत की आद्रता बनी रहेगी। वहीं हवा की गति 20 किमी प्रति घंटा बनी रहेगी।
- 25 मई को हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान करीब 15 से 33 प्रतिशत की आद्रता बनी रहेगी। वहीं हवा की गति 14 किमी प्रति घंटा बनी रहेगी।
- 26 मई को अच्छी बारिश की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान करीब 14 से 50 प्रतिशत की आद्रता बनी रहेगी। वहीं हवा की गति 17 किमी प्रति घंटा बनी रहेगी।
- 27 मई को काफी बारिश हो सकती है। जिसके चलते अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा। इस दौरान करीब 21 से 56 प्रतिशत की आद्रता बनी रहेगी। वहीं हवा की गति 11 किमी प्रति घंटा बनी रहेगी।
गुना (Guna coming Weather) -
- 23 मई यानि मंगलवार को गुना में आसमान साफ रहने के बाद दोपहर या शाम को आंशिक रूप से बादल छाएंगे। वहीं इस दिन यहां का गर्मी के चलतेे तापमान 26 डिग्री न्यूनतम से 44 डिग्री अधिकतम बना रहेगा।
- 24 मई बुधवार को गुना में बारिश या गरज के साथ आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना के बीच आंशिक रूप से बादल छाएंगे। वहीं इस दिन यहां का गर्मी के चलतेे तापमान 27 डिग्री न्यूनतम से 42 डिग्री अधिकतम बना रहेगा।
- 25 मई गुरुवार को गुना में आसमान साफ रहने के बाद दोपहर या शाम को आंशिक रूप से बादल छाएंगे। वहीं इस दिन यहां का गर्मी के चलतेे तापमान 27 डिग्री न्यूनतम से 42 डिग्री अधिकतम बना रहेगा।
- 26 मई शुक्रवार को गुना में बारिश या गरज के साथ आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि इस दिन यहां का तापमान 26 डिग्री न्यूनतम से 41 डिग्री अधिकतम बने रहने की संभावना है।
- 27 मई शनिवार को गुना में के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं इस दिन भी यहां का तापमान 26 डिग्री न्यूनतम से 41 डिग्री अधिकतम बने रहने की संभावना है।
मुरैना (Morena coming Weather) -
- 23 मई को वर्षा की संभावना नहीं है। वहीं अधिकतम तापमान 45 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान करीब 10 से 20 प्रतिशत की आद्रता बनी रहेगी। वहीं हवा की गति 19 किमी प्रति घंटा बनी रहेगी।
- 24 मई को वर्षा की संभावना नहीं है। वहीं अधिकतम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान करीब 10 से 32 प्रतिशत की आद्रता बनी रहेगी। वहीं हवा की गति 20 किमी प्रति घंटा बनी रहेगी।
- 25 मई को भी वर्षा की संभावना न के बराबर है। वहीं अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान करीब 18 से 31 प्रतिशत की आद्रता बनी रहेगी। वहीं हवा की गति 17 किमी प्रति घंटा बनी रहेगी।
- 26 मई को बारिश की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान करीब 15 से 51 प्रतिशत की आद्रता बनी रहेगी। वहीं हवा की गति 17 किमी प्रति घंटा बनी रहेगी।
- 27 मई को ज्यादा बारिर्श की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान करीब 26 से 56 प्रतिशत की आद्रता बनी रहेगी। वहीं हवा की गति 13 किमी प्रति घंटा बनी रहेगी।
शिवपुरी (Shivpuri coming Weather) -
- 23 मई यानि मंगलवार को शिवपुरी में आसमान साफ रहने के बाद दोपहर या शाम को आंशिक रूप से बादल छाएंगे। वहीं इस दिन यहां का गर्मी के चलतेे तापमान 28 डिग्री न्यूनतम से 43 डिग्री अधिकतम बना रहेगा।
- 24 मई बुधवार को शिवपुरी में आसमान साफ रहने के बाद दोपहर या शाम को आंशिक रूप से बादल छाएंगे। वहीं इस दिन यहां का गर्मी के चलतेे तापमान 28 डिग्री न्यूनतम से 42 डिग्री अधिकतम बना रहेगा।
- 25 मई गुरुवार को शिवपुरी में आसमान साफ रहने के बाद दोपहर या शाम को आंशिक रूप से बादल छाएंगे। वहीं इस दिन यहां का गर्मी के चलतेे तापमान 27 डिग्री न्यूनतम से 41 डिग्री अधिकतम बना रहेगा।
- 26 मई शुक्रवार को शिवपुरी में आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना के बीच बारिश या गरज के साथ पानी पड सकता है। इस दिन यहां आंशिक बादल छाए रहेंगे। जबकि इस दिन यहां का तापमान 27 डिग्री न्यूनतम से 40 डिग्री अधिकतम बने रहने की संभावना है।
- 27 मई शनिवार को शिवपुरी में गरज के साथ बारिश के साथ ही बादल छाए रहेंगे। वहीं इस दिन भी यहां का तापमान 28 डिग्री न्यूनतम से 40 डिग्री अधिकतम बने रहने की संभावना है।
Published on:
22 May 2023 09:15 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
