
MP News : मध्यप्रदेश के मुरैना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की को पेट दर्द के इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया लेकिन अस्पताल में जो हुआ उसे देख सबके होश उड़ गए। 17 साल की युवती ने हॉस्पिटल की गैलरी में एक बच्ची को जन्म दिया। इस दौरान उसे लेकर आए परिजन व अन्य लोग गायब हो गए। अब अस्पताल प्रबंधन उनकी तलाश कर रहा है।
ये पूरा मामला मुरैना के माताबसैया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां सरकारी अस्पताल में 17 वर्षीय किशोरी को पेट दर्द के इलाज के लाया गया था, जहां उसके गर्भवती होने के खुलासा हुआ। हैरानी की बात यह है कि, लड़की और परिजन को गर्भधारण की खबर ही नहीं थी। इलाज के लिए अस्पताल गई किशोरी ने गैलरी में एक बच्ची को जन्म दे दिया। फिलहाल दोनों की हालत स्वस्थ बताई जा रही है। बच्ची के जन्म के बाद अस्पताल आये परिजन वहां से गायब हो गए।
बता दें कि युवती को कई महीने से पेट दर्द की शिकायत थी। इसके लिए परिजन गांव में ही उसका इलाज कराते रहे। दर्द बढ़ने के कारण उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकी नजदीकी पुलिस स्टेशन में दी। सूचना मिलते ही महिला एसआई हॉस्पिटल पहुंची। फिलहाल पुलिस की टीम जांच कर रही है कि नाबालिग किन परिस्थितिओं में गर्भवती हुई।
Updated on:
08 Apr 2025 02:59 pm
Published on:
08 Apr 2025 02:58 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
