
मुरैना. मुरैना में एक जहरीला सांप एक परिवार की खुशियों को निगल गया। सांप ने घर में खटिया पर सो रहे भाई-बहन को डस लिया था और जब तक परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचते उससे पहले ही मौत ने दोनों मासूम बच्चों को अपनी आगोश में ले लिया। घटना जिले के कैलारस के बड़ी मामचौन गांव की है। बच्चों की चीख सुनकर जब पिता भागकर पहुंचा और लाइट जलाकर देखा काला सांप घर से बाहर की तरफ भागता दिखा था।
सांप ने भाई-बहन को सुला दिया मौत की नींद
पहाड़गढ़ थाना इलाके के बड़ी मामचौन गांव में रहने वाले मनीष श्रीवास के घर बीती रात उस वक्त चीख पुकार मच गई जब घर की दहलान पर खटिया पर सो रहे दो मासूम बच्चों को जहरीले सांप ने डस लिया। सगे भाई-बहन 7 साल की रिया अपने छोटे भाई 5 साल के दिव्यांश के साथ खटिया पर सो रही थी। जहरीले सांप के काटते ही मासूम बच्चों की चीख निकल गई और वो असहनीय दर्द से तड़पने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर कमरे में सो रहे माता-पिता बाहर आए। पिता ने लाइट जलाया तो काला नाग बाहर की तरफ भागता दिखा।
अस्पताल पहुंचने से पहले मासूमों ने तोड़ा दम
पिता मनीष श्रीवास सांप के पीछे भागा इसी दौरान बच्चों को उल्टियां होने लगीं। चीख पुकार सुनकर आसपड़ोस के लोग भी आ गए और फिर तुरंत परिजन फोर व्हीलर से दोनों बच्चों को ग्वालियर ले जाने के लिए निकले लेकिन रास्ते में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्हें पहाडगढ़ स्थित स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टर्स ने दोनों का चेकअप कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
देखें वीडियो- खतरनाक कोबरा सांप ने सर्प विशेषज्ञ को डंसा
Updated on:
24 Sept 2023 09:24 pm
Published on:
24 Sept 2023 09:18 pm

बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
