मोरेनाPublished: May 12, 2023 10:38:26 am
Manish Gite
mp election 2023- अंबाह, सुमावली विधानसभा क्षेत्र: बुनियादी सुविधाओं के अभाव की जनता में टीस...।
अशोक शर्मा
प्रदेश के उन चंद जिलों में शुमार मुरैना, जिनमें वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का वर्चस्व रहा था। इस बार मतदाता क्या सोच रहा है, पांच साल में उसकी जिंदगी कितनी सुगम हुई और क्षेत्र की जनता के मन में क्या चल रहा है, जिले की अंबाह और सुमावली सीट के लिए उनके मन को टटोलने मोटर साइकिल पर निकला। जिला मुख्यालय से अंबाह तक पहुंचना आसान नहीं रहा। अंबाह के पोरसा मुख्यालय तक पहुंचने के लिए 101 किलोमीटर लंबी दूरी तय करनी पड़ी। समझ आया कि क्षेत्र के लोगों को अपना काम और समस्याओं के निराकरण की गुहार लगाने के लिए कितना दूर आना पड़ता है। इतनी दूरी तय कर पोरसा मुख्यालय की जोंटई पंचायत के नाहर पुरा गांव में पहुंचा। परिचय देकर यहां चारपाई पर बैठे लोगों से बातचीत शुरू की।